2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बठेना कांड: पूर्व सीएम बोले, प्रथम दृष्टया मिले साक्ष्य भ्रम फैलने वाले होते हैं, उच्च स्तरीय जांच हो

- पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल - डॉ. रमन ने कहा छत्तीसगढ़ में ऐसी घटनाएं नहीं घटी

2 min read
Google source verification
former_cm_bathena_kand.jpg

रायपुर. बठेना (Bathena Case) में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह (Former Chhattisgarh CM Raman Singh) ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केसेस को प्रथम दृष्टया आत्महत्या घोषित कर देना। मृतक को शराबी घोषित कर देना। आत्महत्या करने वालों को असाध्य बीमारी से पीड़ित घोषित कर देना। कई बार ये चीजें भ्रम फैलने वाली होती हैं। इसलिए हमने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें: कृषि मंत्री चौबे और पूर्व CM डॉ. रमन ने पत्नी संग लगवाई कोरोना वैक्सीन, फिर लोगों से की ये अपील

रायपुर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉ. रमन ने कहा कि 30 किमी की परिधि में ऐसा क्या हुआ कि 9 लोगों को आत्महत्या होने के लिए मजबूर होना पड़ा? जो परिस्थितियां बठेना में देखने मिला, यह अद्भुत है। घर के 3 लोगों को जिंदा जला दिया गया। छत्तीसगढ़ में ऐसा कभी नहीं हुआ। किसान, किसानी से त्रस्त था। कर्ज डूबा हुआ था। मगर, ऐसा हो नहीं सकता है कि बाप बेटियों और पत्नी को तार से बांधकर जिंदा जला दे। यह क्या संभव है? उधर, उन्होंने बढ़ती हुई महंगाई के सवाल पर कहा कि सरकार के हाथों में जो होता है, वह सरकार को करना चाहिए। हमने अपने कार्यकाल में निर्णय लिए थे।

यह भी पढ़ें: बच के रहना इन स्मार्ट चोरों से, ग्राहक बनकर पहुंची महिलाओं ने पलक झपकते जेवर किया पार

असम में बनेगी भाजपा सरकार
पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि पिछले बार से बेहतर बहुमत के साथ भाजपा असम में सरकार बनाने जा रही है। जो विकास पहले कभी संभव नहीं हुआ, वह 5 साल में संभव हुआ है। किसानों और महिलाओं का लाभ मिल रहा है।

सरकार करे नि:शुल्क डायलिसिस की व्यवस्था- डॉ. रमन ने कहा कि किडनी की बीमारी की वजह गंदा पानी, आर्सेनिक युक्त पानी और जहरीली शराब पीने से किडनियां खराब हो रही हैं। सरकार को इससे बचाव करने की जरुरत है। सरकार को डायलिसिस की नि:शुल्क व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

Story Loader