
BCCI Ranji Trophy: 15 अक्टूबर से होगी शुरुआत(photo-unsplash)
BCCI Ranji Trophy: छत्तीसगढ़ के रायपुर में बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट का कैलेंडर जारी कर दिया है। सबसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी का आगाज 15 अक्टूबर को होगा। इस टूर्नामेंट के लीग मैच दो चरणों में आयोजित किये जायेंगे। पहला चरण 15 से 19 नवंबर तक। फिर दूसरे चरण का मैच 2 जनवरी से 1 फरवरी तक खेलेंगे।
छत्तीसगढ़ को रणजी ट्रॉफी में एलीट ग्रुप डी में जगह दी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ को मुंबई, पुडुचेरी, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। रणजी ट्रॉफी के तीन मैचाें की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिली है।
इसके अलावा सीके नायडू ट्रॉफी के भी तीन मैचों की मेजबानी छत्तीसगढ़ को सौंपी गई है। इसमें भी छत्तीसगढ़ ग्रुप डी की टीमें उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और रेलवे की टीमों से भिड़ेगी। सीके नायडू ट्रॉफी के लीग मैच भी दो फेज में खेले जाएंगे। सीके नायडू ट्रॉफी का पहला फेज १६ अक्टूबर से शु
Updated on:
19 Jul 2025, 1:34 PM IST
Published on:
19 Jul 2025, 1:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.