7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भूपेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला : प्रत्येक व्यक्ति तक बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं तो 50 खबर डॉलर इकोनॉमी का क्या फायदा?

देश की अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार को कुछ उपाय और सुझाव दिए।

less than 1 minute read
Google source verification
भूपेश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला : प्रत्येक व्यक्ति तक बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं तो 50 खबर डॉलर इकोनॉमी का क्या फायदा?

file photo

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री पर एक बार फिर जवाबी हमला करते हुए कहा कि मोदी का संकल्प देश को 50 खरब डॉलर की इकोनॉमी बनाने का है। लेकिन, क्या प्रत्येक व्यक्ति तक बुनियादी जरूरतें मुहैया हो सकेंगी? अगर देश के प्रत्येक व्यक्ति तक बुनियादी जरूरतें पूरी नहीं होंगी तो 50 खरब डॉलर का अर्थतंत्र बनाने का कोई फायदा ही नहीं।
भूपेश बघेल ने शनिवार को फिक्की के 92वें वार्षिक सम्मेलन 'इंडिया : रोड मैप टू ए पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी' विषय पर अपने विचार रखेते हुए कहा कि 50 खरब डॉलर का अर्थतंत्र तभी फायदेमंद है जब देश के हर एक इंसान की सभी बुनियादी जरूरतें पूरी हो सकें। सीएम बघेल ने साथ देश की अर्थव्यवस्था की गति बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को कुछ उपाय और सुझाव भी दिए।
पर्यटन क्षेत्रों में हो रहे है तेजी से डेंवलपमेंट
उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में उनकी सरकार काफी काम कर रही है। इको टूरिज्म, राम वनगमन पथ की कार्ययोजना भी बनाई गई है। बस्तर के साथ ही सरगुजा, कोरिया आदि क्षेत्रों में भी पर्यटन के क्षेत्र में काम किया जा रहा है।