21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Chakubaji: पहले रास्ता रोका… फिर युवक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला, हत्या से इलाके में दहशत

CG Chakubaji: देर रात चाकूबाजी की घटना में एक युवक की हत्या हो गई। अस्पताल चौक के पास हुई इस वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

2 min read
Google source verification
चाकूबाजी (photo source- Patrika)

चाकूबाजी (photo source- Patrika)

CG Chakubaji: छत्तीसगढ़ के भाटापारा में गुरुवार देर रात चाकूबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें एक युवक की हत्या कर दी गई। यह वारदात शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल चौक के सामने रात करीब 11:45 बजे हुई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

CG Chakubaji: जानें पूरा मामला…

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10:45 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा के सामने आरोपी मनोज ध्रुव और उसके तीन साथियों ने गणेश झंझोटे का रास्ता रोक लिया। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से गणेश पर हमला कर दिया। चाकू के वार से गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल गणेश झंझोटे को तत्काल इलाज के लिए जीवन मल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों की पहचान कर ली है और उनमें से एक आरोपी मनीष ध्रुव को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी तीन आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

नशीले पदार्थों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा

CG Chakubaji: इस मामले में प्राची करण राठौर उर्फ बिट्टू (27 वर्ष), निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा की शिकायत पर भाटापारा शहर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 103(1), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच और विवेचना कर रही है।

बताया जा रहा है कि भाटापारा में चाकूबाजी की घटनाएं पिछले कुछ महीनों से लगातार सामने आ रही हैं। चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण इलाका, इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन वारदातों के पीछे नशे की बढ़ती लत एक बड़ा कारण बन रही है। कम उम्र के युवक नशे के आदी हो रहे हैं और खासकर सुलोशन जैसे नशीले पदार्थों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग