14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान! होली के बाद बढ़ने लगी गर्मी, फिलहाल राहत के आसार नहीं…

CG Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान! होली के बाद बढ़ने लगी गर्मी, फिलहाल राहत के आसार नहीं...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगा तापमान! होली के बाद बढ़ने लगी गर्मी, फिलहाल राहत के आसार नहीं...(photo-patrika)

CG Weather Update: होली खत्म होते ही छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और अगले सात दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में प्रदेशवासियों को आने वाले दिनों में गर्मी की तपिश का सामना करना पड़ सकता है।

CG Weather Update: प्रदेश में मौसम रहा शुष्क

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। मौसम साफ रहने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन क्षेत्रों के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तरी ओडिशा और उससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र के ऊपर समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तरी ओडिशा तक द्रोणिका भी बनी हुई है।

फिलहाल प्रदेश के मौसम पर असर नहीं

मौसम विभाग के अनुसार इन मौसमी तंत्रों का फिलहाल प्रदेश के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। इसी कारण मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर धीरे-धीरे और बढ़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग