
यात्रीगण ध्यान दें… 13 मेमू रेलगाड़ियां दो दिन रहेंगी बंद, कई लंबी दूरी की गाड़ियां भी प्रभावित(photo-patrika)
CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रायपुर में रेल पटरियों पर तकनीकी कार्य के कारण यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। South East Central Railway के नागपुर मंडल में मरम्मत और सुधार कार्य के लिए रेल यातायात में अवरोध लिया जा रहा है। इसके चलते कई स्थानीय और लंबी दूरी की रेलगाड़ियों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को पहले से जानकारी लेकर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों तक बोरतलाव–दरेकसा तथा गुदमा–गोंदिया रेलखंड में पटरियों के रखरखाव और सुधार से जुड़ा काम किया जाएगा। इस दौरान रेल मार्ग पर अवरोध लिया जाएगा, जिससे इस मार्ग से गुजरने वाली कई गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा।
तकनीकी कार्य के कारण कुल 13 मेमू रेलगाड़ियों को दो दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। इन गाड़ियों का उपयोग मुख्य रूप से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों द्वारा किया जाता है। इसलिए इन रेलगाड़ियों के बंद रहने से कामकाजी लोगों, विद्यार्थियों और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े यात्रियों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार कुछ लंबी दूरी की गाड़ियों का संचालन भी प्रभावित रहेगा। इनमें टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस और कोरबा–इतवारी एक्सप्रेस सहित अन्य गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों की आवाजाही दुर्ग से बोरतलाव के बीच प्रभावित रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित रेलगाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। तकनीकी कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन को सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा।
रेलवे का कहना है कि पटरियों के रखरखाव और सुरक्षा से जुड़े ऐसे कार्य यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर किए जाते हैं, इसलिए अस्थायी असुविधा के बावजूद यह कार्य आवश्यक है।
Published on:
06 Mar 2026 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
