26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर बच्चों को पिलाया, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

CG News: होली के अवसर पर डीजे पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मोहल्ले के तीन बच्चे डांस देखने गए थे।
less than 1 minute read
Google source verification
युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर बच्चों को पिलाया, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती

CG News: जांजगीर के सुकली गांव में एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीन बच्चों को पिला दिया। बच्चों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुकली गांव में होली के अवसर पर डीजे पर डांस का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मोहल्ले के तीन बच्चे डांस देखने गए थे। परिजनों के अनुसार इसी दौरान गांव का एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को पिला दिया।

बच्चों की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीनों बच्चों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है और जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग