रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह पर बड़ा सियासी हमला किया। उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह के समय 15 लाख फर्जी राशन कार्ड बनवाए गए थे, बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। उसका चावल गया, शक्कर गई, नमक गया क्या ये घोटाले की श्रेणी में नहीं आता। डॉ. रमन सिंह को इसका भी तो जवाब देना चाहिए। ये लोग धान में घोटाला करते थे, चावल में घोटाला करते थे। उनके गृह जिले में 1000 टन धान की चोरी हो चुकी है।