8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद देवव्रत ने सोनिया का जताया आभार, लेकिन इस बयान से मची खलबली

उनके इस्तीफे के बाद आए इस बयान ने कांग्रेस पार्टी में खलबली मचा दी। पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के कांग्रेस से इस्तीफा देने की ये है बड़ी वजह..

2 min read
Google source verification
CG news

रायपुर . राजनांदगांव के पूर्व सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता देवव्रत सिंह ने आज कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया। अपने निवास स्थान कमल विलास पैलेस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए सिंह ने प्रदेश कांग्रेस पार्टी के जातिवाद हावी होने चलते कांग्रेस प्रदेश में बीजेपी सरकार के साथ लड़ नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से पार्टी की रीजनीति का ढंग अलग हो गया है। उनके इस्तीफे के बाद आए इस बयान ने कांग्रेस पार्टी में खलबली मचा दी। पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के कांग्रेस से इस्तीफा देने की ये है बड़ी वजह..

देवव्रत सिंह बोले- जातिवाद हावी होने से...
- 1995 से विधायक बनने के साथ राजनीति में आए देवव्रत सिंह तीन बार विधायक और एक बार राजनांदगांव लोकसभा से सांसद बने।
- 2009 मे सांसद चुनाव में हार के बाद उनका राजनितिक कैरियर दांव पर लग गया। विधानसभा सहित लोकसभा चुनाव में देवव्रत सिंह को टिकट नही मिली।
- जातिवाद हावी होने के बाद से सिंह लगातार हाशिए पर चल रहे थे। अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया विभाग में रहने के बाद भी सिंह को सक्रियता के हिसाब से राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर जवाबदारी नहीं मिल रही थी।

- पिछले कुल दिनों से उनके पार्टी छोडऩे की खबर विधानसभा स्तर पर काफी फैली थी। आज आखिरकार उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया।
- उपेक्षा को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने किसी भी नेता का नाम नही लिया लेकिन स्पष्ट किया कि कांग्रेस अपनी विचारधारा के अनुरूप कार्य नही कर पा रही है। कांग्रेस हर लड़ाई शुरू कर उसे खत्म नही कर पाई।

सोनिया का जताया आभार
- विगत 22 वर्षो से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति करने वाले देवव्रत सिंह ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताते कहा कि उन्होंने काफी संबल दिया।
- दिग्विजय सिंह , माधवराव सिंधिया का भी सहयोग पर आभार जताते सिंह ने कहा कि उन्हें किसी से शिकायत नहीं है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान परिस्थिति के हिसाब से कांग्रेस को उनकी जरूरत नहीं है।
- विकल्प तैयार है भविष्य में कोई भी फैसला लिया जाएगा। परिवारिक पृष्ठभूमि बताते सिंह ने कहा कि टिकट नहीं मिलने के बाद भी वे समर्पित होकर पार्टी हित मे कार्य करते रहे।
- कांग्रेस प्रदेश में बीजेपी सरकार के साथ लड़ नहीं पा रही है।