
मछली पकड़ कर लौट रहे बाइक सवारों का दंतैल से हो गया सामना, बाइक छोड़ भागे, इस तरह बचाई जान
कोरबा. मछली पकडक़र रात में लौट रहे दो बाइक सवारों का सामना लोनर हाथी से हो गया। युवक बाइक को छोडक़र गड्ढे में छिपकर अपनी जान बचाई। गड्ढे में कुदने के दौरान एक युवक घायल हो गया। वहीं लोनर हाथी ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
घटना कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज में घटी। मंगलवार की रात करीब 10 बजे बगधरीडांड में रहने वाले रेवाराम 28 वर्ष अपने मित्र के साथ शाम को जंगल से लगे तालाब में मछली पकडऩे गया था। मछली पकडऩे के बाद रात को दोनों बाइक चलाते हुए वापस अपने गांव की ओर आ रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी को देखते दोनों हड़बड़ाकर गिर गए। हांथी की चिंघाड़ से दोनों डरकर भागने लगे। भागते समय जंगल में एक गड्ढा दिखा। दोनों गड्ढे में छिपने के लिए कुदे। इससे रेवाराम के पैर में चोट लग गई। हाथी ने दोनों को दौड़ाया। नहीं मिलने पर वापस आया और बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्र्रस्त कर दिया। घटना के काफी देर तक दोनों युवक गड्ढे में ही छिपे रहे। रात को करीब एक.डेढ़ घंटे बाद युवक किसी तरह बाहर निकले और राहगीरों के माध्यम से घर पर सूचना दी गई। दोनों को वन विभाग के अमले ने मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रेवाराम के पैर में चोंट लगने से वह घायल हो गयाए इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
Published on:
27 Apr 2023 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
