29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP प्रदेश कार्यकारिणी के खाली पदों पर जल्द होगी नियुक्ति, नामों को लेकर मंथन शरू

BJP Chhattisgarh: बीजेपी नेताओं के दिलों की धड़कने तेज होने वाली है। दरअसल भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी गठन की कवायद शुरू हो गई है। दूसरी ओर कुछ नेता अपनी दावेदारी भी ठोंक रहे हैं…

less than 1 minute read
Google source verification
CG News, BJP chhattisgarh

बीजेपी में निगम-मंडलों नियुक्ति की तीसरी सूची जल्द ( File Photo - patrika )

BJP Chhattisgarh: भाजपा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन अंतिम चरण में है। अब (CG News ) प्रदेश कार्यकारिणी गठन की कवायद शुरू की जाएगी। जिसमें कुछ बड़े पद हैं, जिसके लिए बड़े नेता भी दावेदारी कर रहे हैं। वहीं, संगठन की कार्यकारिणी में जगह पाने के लिए कुछ पदाधिकारी दावेदारी ठोंक रहे हैं।

BJP Chhattisgarh: दो पद के लिए ज्यादा जोर

प्रदेश महामंत्री के दो पदों पर भी नियुक्ति की जानी है। क्योंकि प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव नान के अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि जगदीश रामू रोहरा धमतरी के महापौर चुने गए हैं। संगठन की दृष्टि से दोनों की पद बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रदेश अध्यक्ष के बाद महामंत्री का पद अहम होता है।

महिला मोर्चा के लिए दावेदारी

भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष पद भी नई नियुक्ति की जानी है। क्योंकि भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी राजपूत को समाज कल्याण आयोग की अध्यक्ष नियुक्त की गई है। इसलिए अब भाजपा महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष नियुक्ति की जानी है।