26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा ने तैयार कर रही हेल्थ वॉलिंटियर की फौज, बूथ स्तर तक तीसरी लहर के विरुद्ध होनी है तैनाती

- प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा- लोगों को आपकी-हमारी दया नहीं मदद की जरुरत.

2 min read
Google source verification
bjp.jpg

रायपुर . कोरोना के तीसरी लहर के मद्देनजर भाजपा हर गांव में अपने 2-2 स्वास्थ्य स्वयं सेवकों (हेल्थ वॉलिंटियर) की तैनाती करने जा रही है। शुक्रवार को कुशाभाऊ ठाकरे पार्टी मुख्यालय में इन्हीं हेल्थ वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें सभी जिला मुख्यालयों से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य, 1 युवा, 1 युवती, चिकित्सकीय जानकार और आईटी के जानकार को बुलाया गया था, जिन्हें प्रशिक्षित किया गया। ये जिलों, मंडल और बूथ स्तर तक प्रशिक्षण देकर वॉलिंटियर तैयार करेंगे। ये कोरोना की रोकथाम में लोगों की मदद करेंगे।

इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डी. पुरन्देश्वरी भी शामिल हुई। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल चुनाव लडऩे के लिए और सत्ता प्राप्ति के लिए राजनीति करते हैं। मगर, भाजपा सेवा के लिए चुनाव लड़ती है। इस समय तीसरे चरण की आशंका जताई जा रही है। इसके म²ेनजर ही भाजपा ने यह राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाया गया है। जरुरतमंद लोगों को दया नहीं, सेवा और हमारी मदद की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वॉलिंटियर कोरोना से कैसे बचाव, लक्षण दिखने पर क्या करें, कहां जांच करवाएं, होम आइसोलेशन में कैसे रहें, सेनिटाइजेशन और टीकाकरण के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। एक आंकड़े के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा के 700 कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों की इस कोरोना काल में मौत हुई है। बैठक में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विमल चोपड़ा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री एवं विधायक नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री लता उसेंडी, जेपी शर्मा, डॉ. अशोक त्रिपाठी, डॉ उपेंद्र त्रिवेदी, दीपक म्हस्के सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल हुए।

साय बोले, कांग्रेस नेता राजनीति करते रहे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में लोगों की हर संभव मदद का प्रयास किया गया। मगर, कांग्रेस के नेताओं ने वैक्सीन के नाम पर राजनीति की, जिससे भ्रम फैला और उसका खामियाजा छत्तीसगढ़ की जनता को दूसरी लहर में भुगतना पड़ा।