26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ने कलेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप, मतगणना से अलग रखने की मांग

भाजपा ने चुनाव आयोग को सौंपा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Santram Sahu

•

Updated: 25 Nov 2023, 6:03 PM IST

भाजपा ने  कलेक्टर लगाया गंभीर आरोप, मतगणना से अलग रखने की मांग

भाजपा ने कलेक्टर लगाया गंभीर आरोप, मतगणना से अलग रखने की मांग

रायपुर.
भाजपा ने बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा को मतगणना के कार्य से पृथक करने की अपनी मांग दुहराई है। भाजपा ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इस आशय का एक पत्र सौंपकर बीजापुर के कलेक्टर राजेंद्र कटारा के विरुद्ध पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने और अपना झुकाव कांग्रेस व कांग्रेस प्रत्याशी के प्रति प्रदर्शित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
भाजपा सांसद, चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक व पाटन विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल, पूर्व मंत्री व बीजापुर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा, मतदान समिति के प्रदेश संयोजक विजयशंकर मिश्रा, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बृजेश पांडेय और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र सौंपकर बताया कि विधानसभा चुनावों की घोषणा के पूर्व से ही बीजापुर कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की भूमिका पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण रही है और उनका झुकाव हमेशा कांग्रेस पार्टी एवं कांग्रेस के प्रत्याशी की ओर रहा है।
चार बार की जा चुकी है शिकायत
इसकी शिकायत समय-समय पर भाजपा पार्टी द्वारा की गई है। पत्र में बीजापुर कलेक्टर पर दिनांक 6 अक्टूबर को कांग्रेस का प्रचार करने, 27 अक्टूबर को स्थानीय विधायक का सहयोग करने व उनके निर्देशों के अनुसार कार्य करने, 2 नवंबर को पक्षपातपूर्ण व्यवहार करने, 10 नवंबर को ईवीएम मशीनों के क्रमांक प्रदान नहीं किए जाने को लेकर भाजपा ने शिकायतें की हैं, परंतु उन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
मतदान का बूथवार दस्तावेज नहीं दिए
भाजपा ने आरोप लगाया कि डीआरओ से बूथवार मतदान से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने के बावजूद कलेक्टर ने आज तक वे दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए हैं। भाजपा नेताओं ने इस बात को भी गंभीर बताया है कि कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसर को हटाने के पहले ही दिए जा चुके आवेदन पर भारत निर्वाचन आयोग ने इन अधिकारियों को नहीं हटाया। यह सब गड़बड़ी जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) के द्वारा ही की जा रही है।
मॉक पोलिंग को जीरो किए बना मतदान आगे कर दिया
भाजपा नेताओं ने कहा कि मॉक पोलिंग को जीरो किए बिना ईवीएम मशीन में मतदान आगे कर दिया गया, यह रिटर्निंग ऑफिसर ने पत्र भेजा है। लगातार ऐसे कृत्यों के बाद भी मतगणना के कार्य में उनका लगे रहना पूर्णतः पक्षपातपूर्ण व अनुचित होगा।
कांग्रेस प्रत्याशी के साथ गुफ्तगू करते थे
भाजपा नेताओं ने कहा, बीजापुर के कलेक्टर कांग्रेस प्रत्याशी के निवास स्थान पर प्रायः देखे जाते हैं, कांग्रेस प्रत्याशी के साथ घंटों बैठकर चाय-नाश्ता व गुफ्तगू करते हुए उन्हें देखा जा सकता है। भाजपा नेताओं ने आशंका व्यक्त की है कि डीआरओ के निर्देश पर आरओ मतगणना की निर्धारित पूरी प्रक्रिया किए बिना आयोग को प्रक्रिया पूरी करने की सूचना दे सकते हैं।
मतगणना की पूरी रिकार्डिंग हो
ऐसी स्थिति में विशेषकर बीजापुर विधानसभा के मतगणना की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाए। भाजपा ने कलेक्टर राजेंद्र कटारा को मतगणना के कार्य से तत्काल पृथक करने और उनके स्थान पर मतगणना की पूरी प्रक्रिया तक अन्य डीआरओ की नियुक्ति की मांग की है।