3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ समेत देशभर के आदिवासियों तक पहुंचने के लिए भाजपा चला रही है अभियान, कुछ राज्यों में पहल शुरू हो गई

केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने को लेकर छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों से भाजयुमो को मिला चिंताजनक फीडबैक

less than 1 minute read
Google source verification
छत्तीसगढ़ समेत देशभर के आदिवासियों तक पहुंचने के लिए भाजपा चला रही है अभियान

छत्तीसगढ़ समेत देशभर के आदिवासियों तक पहुंचने के लिए भाजपा चला रही है अभियान,छत्तीसगढ़ समेत देशभर के आदिवासियों तक पहुंचने के लिए भाजपा चला रही है अभियान,छत्तीसगढ़ समेत देशभर के आदिवासियों तक पहुंचने के लिए भाजपा चला रही है अभियान

भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं की टीम ने जनधन, आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत जैसी केंद्र सरकार के उन तमाम योजनाओं के बारे में आदिवासी युवाओं से बात की जिनकी वजह से उनके जीवन में बदलाव आया है

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ समेत देशभर के आदिवासियों तक सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और आदिवासियों की भावना और इच्छा की जानकारी सरकार तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने एक नई मुहिम शुरू की है और इसकी जिम्मेदारी पार्टी ने अपने युवा मोर्चा- भाजयुमो को सौंपी है। भारतीय जनता युवा मोर्चा - भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद तेजस्वी सूर्या ने मोर्चे के इस अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई और लागू की गई विभिन्न योजनाओं के प्रभाव को और व्यापक करने का एक प्रयास है। इसके माध्यम से हम देश के सुदूर आदिवासी जिलों के युवाओं तक सरकारी योजनाओं पर चर्चा करने और उनकी भविष्य की अपेक्षाओं को संकलित करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के आदिवासी इलाकों में केंद्र सरकार की इन योजनाओं को लागू करने की रफ्तार को लेकर भाजयुमो को कई तरह के चिंताजनक फीडबैक भी युवाओं से मिले हैं।

Story Loader