
JK DDC Results
रायपुर. प्रदेश भाजपा (Chhattisgarh BJP) एक-एक कर मोर्चा-प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर रही है। 31 दिसंबर को अल्पसंख्यक मोर्चा की घोषणा की गई, 1 जनवरी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया गया। अध्यक्ष विकास मरकाम की टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 प्रदेश महामंत्री, 6 मंत्री नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश कार्यसमिति में 53 सदस्य, 10 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 21 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नामों घोषित कर दिए गए। मगर, कई मोर्चा प्रकोष्ठ का सूची आने शेष है। जो संभवता 4 जनवरी के पहले-पहले जारी हो सकती हैं।
प्रदेश पदाधिकारी- अध्यक्ष- विकास मरकाम। उपाध्यक्ष- राम लखन सिंह पैकरा, ब्रह्मानंद नेताम, एमडी ठाकुर, भागीरथी मांझी, वेदप्रकाश भगत, डॉ. देवेंद्र माहला। प्रदेश महामंत्री- सत्यनारायण सिंह, नंदलाल मुंडामी। प्रदेश कोषाध्यक्ष- छत्र प्रताप सिंह दुग्गा। प्रदेश मंत्री- अनुज एक्का, संगीता पोयाम, महेश राम उरांव, रितेश सहारे, खूबलाल ध्रुव, शिव शंकर सिंह मरावी।
जिला अध्यक्षों के नाम- बजरंग ध्रुव- रायपुर शहर, योगेंद्र ध्रुव- ग्रामीण, एसएल ध्रुव- बलौदाबाजार, प्यारे सिंह दीवान- गरियाबंद, अखिलेश भोई- महासमुंद,, महेंद्र नेताम- धमतरी, महावीर ध्रुव- बेमेतरा, विक्रम ध्रुर्वे- बालोद, नीलकंठ गढ़े- राजनांदगांव, संतराम ध्रुर्वे- कवर्धा, आशाराम नेताम- कांकेर, संजीव पोयाम- कोंडागांव, राजमन कोर्राम- नारायणपुर, महेश कश्यप- बस्तर, अन्नु मंडावी- सुकमा, जिलाराम राना- बीजापुर, लखन लाल पैकरा- बिलासपुर, प्रवण मरपच्ची- गौरेला पेंड्रा मरवाही, रामकमल नेताम- मुंगेली,महादेव नेताम- जांजगीर चांपा, अविनाश कंवर- कोरबा, रामनाथ बैगा- रायगढ़, ललित नागेश- जशपुर, धनराम नागेश- सरगुजा, कौशल प्रताप सिंह- सूरजपुर, कमला प्रसाद सिंह बलरामपुर, रविशंकर सिंह- कोरिया।
Published on:
01 Jan 2021 09:27 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
