26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरगुजा संभाग में10 सीटें जीतेगी भाजपा,कांग्रेस की रवानगी तय : श्रीवास्तव

जनता के बीच ऐसा कोई आकर्षण नहीं था कि कांग्रेस को लाना है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Santram Sahu

•

Updated: 30 Nov 2023, 9:03 PM IST

सरगुजा संभाग में10 सीटें जीतेगी भाजपा,कांग्रेस की रवानगी तय :  श्रीवास्तव

सरगुजा संभाग में10 सीटें जीतेगी भाजपा,कांग्रेस की रवानगी तय : श्रीवास्तव

रायपुर.
संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। भाजपा जिला संगठन प्रभारी ज्योति नंद दुबे, जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा तथा पूर्व सांसद कमलभान सिंह की उपस्थिति में प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 2018 के चुनाव में जनता के बीच ऐसा कोई आकर्षण नहीं था कि कांग्रेस को लाना है, लेकिन कांग्रेस ने षड्यंत्र करके झूठे घोषणा पत्र के माध्यम से महिलाओं युवा, किसान तथा आम जनता को ठगने के लिए तमाम वादे किए और छल पूर्वक सरकार बनाया। पूरे 5 वर्षों तक भूपेश की सरकार केवल बहाना करती रही और घोषणा पत्र में किए हुए कोई भी वादे पूरे नहीं किए। अब 3 दिसंबर को कांग्रेस की रवानगी तय है और सरगुजा संभाग में भाजपा 14 सीटों में कम से कम 10 सीटें जीतकर 2003 का इतिहास दोहराएगी ।
कांग्रेस ने पांच साल में कोई काम नहीं किया
उन्होंने कहा, कांग्रेस की सरकार ने पिछले पांच वर्षों में इस क्षेत्र में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसको उपलब्धि माना जा सके। भूपेश सरकार में यहां से तीन तीन मंत्रियों के होते हुए सरगुजा अंचल भारी उपेक्षा का शिकार हुआ। आम जनता खासकर यहां के आदिवासी समाज के लिए कांग्रेस सरकार में ऐसा कोई काम नहीं हुआ जिससे आदिवासी समुदाय के जीवन स्तर में परिवर्तन आया हो या उन्हें प्रत्यक्ष लाभ पहुंचा हो। जबकि केंद्र की मोदी सरकार ने 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति में शामिल कराकर उन्हें आरक्षण का लाभ दिलाया।
कांग्रेस सरगुजा संभाग इसलिए जीत पाई थी
पिछले विधानसभा चुनाव परिणाम पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि पिछले विधानसभा चुनाव में सरगुजा संभाग की 14 सीटें कांग्रेस इसलिए जीत पाई थी क्योंकि यहां की जनता में स्थानीय टी एस सिंह देव को मुख्यमंत्री बनाने की बात थी तथा जिसको कांग्रेस ने भी जनता के बीच जाकर मुद्दा बनाया था। परंतु इस बार आम जनता ने बाबा और कांग्रेस को उनकी नाकामी के लिए हराने का मन बना लिया है। क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए टी एस बाबा ने कभी भी सीएम भूपेश बघेल से लड़ाई नहीं की बल्कि पूरे 5 साल सीएम की कुर्सी पाने के लिए भूपेश बघेल से लड़ते रहे।
इस बार महिला वोटरों की भूमिका महत्वपूर्ण
उन्होंने कहा, इस बार महिला वोटरों की भूमिका अत्यंत महत्त्वपूर्ण होने जा रही है। बीजेपी के महतारी वंदन योजना का व्यापक असर महिलाओं में देखने को मिला है। 3 दिसंबर को जब ईवीएम खुलेगा तो ये बीजेपी के पक्ष में वोट के रूप में आपको दिखाई देगा। कांग्रेस में अभी से चुनाव परिणाम को लेकर बौखलाहट दिखाई दे रही है। टीएस बाबा ने तो मीडिया को यहां तक कह दिया कि यदि मैं एक वोट से भी जीता तो ये मेरी बहुत बड़ी जीत होगी।
मंत्री भगत भाजपा को वोट देने वालों को गाली दे रहे
उन्होंने कहा, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के लोग भी बतौली में बीजेपी को वोट देने वाले लोगों को खुलेआम गाली देते व चुनाव बाद देख लेने की धमकी दे रहे हैं। वोटिंग के दिन उदयपुर में टीएस सिंह देव खुद खड़े होकर अपने गुंडों से बीजेपी कार्यकर्ताओं को पिटवा रहे थे और वीडियो बना रहे थे। संजय श्रीवास्तव ने कहा, इस बार मतदाताओं का वोट प्रतिशत ये बता रहा है कि भूपेश बघेल सरकार जाने वाली है। मतदाताओं ने इस बार बड़ी खामोशी से वोट किया है, माफियाओं,अपराधियों और गुंडों को संरक्षण देने वाली इस कांग्रेस सरकार के खिलाफ़ वोट देकर आम मतदाता डर से कुछ कहना नहीं चाहता। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी, संतोष दास, रूपेश दुबे एवं अन्य लोग उपस्थित थे।