CG Panchayat Chunav 2025: छत्तीसगढ़ के रायपुर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा, अब तो कांग्रेस के पास अब यह बहाना भी नहीं बचा है कि ईवीएम पर कुछ बोल सके, क्योंकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर में हुए हैं और उनमें भी भाजपा ने लगभग 80 प्रतिशत स्थानों पर जीत दर्ज की है।