
रायपुर मौसम खुला तो राजधानी में रविवार को महादेव घाट पर सैर करने काफी परिवार पहुंचे। शाम के समय टिमटिमाती रौशनी के बीच सैलानी नौकाविहार कर रहे थे।

रायपुर के महादेव घाट में खारून नदी में नौका विहार का आनंद लिया जा सकता है। यह जगह मंदिर के दर्शन के बाद घूमने के लिए भी बहुत अच्छी है।

खारून नदी के किनारे हाटकेश्वर महादेव मंदिर है, जो रायपुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। यहां मनोरंजन के लिए भरपूर साधन हैं।

महादेव घाट में नौका विहार के साथ ही लक्ष्मण झूला का भी आनंद लिया जा सकता है। शाम 4 बजे रात 8 बजे तक खुला रहता है।

महादेव घाट में नौका विहार का आनंद दिन और रात दोनों समय में लिया जा सकता है।