22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, इन सीरियल में कर चुके हैं काम

Bollywood child artist Shivlekh Singh: घटना स्थल पर मौजूद लोग मौत का (Chhattisgarh road accident) ऐसा मंजर देख सहम गए

2 min read
Google source verification
Shivlekh Singh

बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, इन सीरियल में कर चुके हैं काम

रायपुर. बिलासपुर बायपास रोड देवरी में दोपहर 12 बजे के आसपास कार और ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह उर्फ अनु सिंह (Bollywood child artist Shivlekh Singh) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि अन्य तीन लोग गंभीर (Chhattisgarh road accident) रूप से घायल हो गए हैं। सभी को उपचार के लिए राजधानी के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना स्थल पर मौजूद लोग मौत का ऐसा मंजर देख सहम गए।

मूलत: छत्तीसगढ़ के जांजगीर के नरियरा गांव के रहने वाले बॉलीवुड चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह उर्फ अनु सिंह अपने पिता शिवेंद्र सिंह, नवीन सिंह, मां लेखना सिंह के साथ रायपुर आ रहे थे। सभी लोग आर्टिगा कार में सवार थे। राजधानी पहुंचने से पहले बायपास रोड देवरी गांव के पास ट्रेलर और कार में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक के पहिए के नीचे आने से शिवलेख सिंह की मौके पर जान निकल गई।

बताया जा रहा है कि कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत होने के बाद कार में सवार 4 लोग दूर जा गिरे। वहीं, शिवलेख सिंह का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। सिर को बुरी तरह से कुचल कर आगे निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, अन्य लोगों को भी हाथ पैर और सिर में चोटें आई हैं। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धड़मा से अवाज आने पर लोग हैरान रह गए। इसके बाद सड़क पर देखा कि कार और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। वहीं, सड़क पर दो लोग तड़प रहे थे। जबकि दो लोगों के सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौत का ऐसा नजारा देख लोग सहम गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

चाइल्ड आर्टिस्ट शिवलेख सिंह जी-टीवी के इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, सोनी टीवी के संकट मोचन हनुमान, कलर्स टीवी के ससुराल सिमर का, सब टीवी के खिड़की, बालवीर, श्रीमान जी, श्रीमती जी, बिग मैजिक के अकबर बीरबल में अभिनय किया था। इसके अलावा शिवलेख को स्वीमिंग, स्केटिंग, टेबल टेनिस, क्रिकेट में भी काफी रुचि थी।


रायपुर से बिलासपुर जाने के लिए बायपास सड़क है। जो देवरी से होकर निकलती है। इस सड़क पर अक्सर कंपनियों के ट्रकों का हमेशा आना-जाना लगा रहता है। इसके अलावा दोपहिया और कार चालक भी हाइवे की भीड़ से बचने के लिए इस रोड़ से आना-जाना करते हैं।

...और भी है शिवलेख सिंह से जुड़ी ढेरों ख़बरें