
रायपुर के 48 स्थानों पर लगेंगे आधुनिक ओपन जिम (Photo AI)
CG News: रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य और फिटनेस की एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। सांसद अग्रवाल की पहल पर रायपुर जिले की सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों और बलौदाबाजार के तिल्दा विकासखंड सहित कुल 48 प्रमुख स्थानों पर ओपन जिम लगाए जाएंगे।
इस महत्वपूर्ण परियोजना को भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर मद से वित्तीय मंजूरी मिल गई है। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए इसी तरह निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। यह पहल उनके स्वस्थ रायपुर, सशक्त रायपुर के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Updated on:
22 Apr 2026 02:02 pm
Published on:
22 Apr 2026 02:01 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
