22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Political News: कौशल्या भाभी को CM बना दीजिए, महिला आरक्षण पर भूपेश बघेल का तंज, विशेष सत्र की तैयारी

Political News: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर तंज कसते हुए कहा कि अगर तकलीफ है तो “कौशल्या भाभी को मुख्यमंत्री बना दीजिए।”

2 min read
Google source verification

रायपुर

image

Khyati Parihar

image

राहुल जैन

Apr 22, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Photo - Patrika)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Photo - Patrika)

CG Political News: नारी शक्ति वंदन विधेयक को लेकर प्रदेश में सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस दोनों आक्रामक दिखाई दे रही है। एक-दूसरे पर सियासी आरोप लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान सामने आया है।

तो कौशल्या भाभी को सीएम बना दीजिए: भूपेश

बघेल ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री विष्णु देव सायजी, अगर आपको तकलीफ है तो कौशल्या भाभी को मुख्यमंत्री बना दीजिए। बघेल ने आरोप लगाया कि जनसंघ, आरएसएस, विहिप और भाजपा ने कभी महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व में मौका नहीं दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने की पहल सबसे पहले राजीव गांधी ने की थी, लेकिन भाजपा ने उस समय अड़ंगा लगाया, नहीं तो 1989 में ही यह कानून पास हो जाता।

पंचायत राज व्यवस्था का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में इसे लागू किया गया, जिसके बाद 1995 में पहला चुनाव हुआ। इससे लाखों महिलाएं राजनीति में आईं और आज बड़ी संख्या में महिलाएं नेतृत्व की भूमिका निभा रही हैं। कांग्रेस हमेशा से महिला आरक्षण की समर्थक रही है।

27 अप्रैल तक चलेगा प्रदर्शन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं होने के बाद बीजेपी अब कांग्रेस के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है। इसी कड़ी में लगातार छत्तीसगढ़ में भी विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन की शुरूआत सोमवार 20 अप्रैल से हो गई।
23 और 24 अप्रैल को प्रदेशभर में जन आक्रोश महिला सम्मेलन रखे जाएंगे।
26 और 27 अप्रैल को मंडल स्तर पर पुतला दहन किया जाएगा।

विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

बता दें कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल गिरने पर भाजपा ने आक्रोश रैली निकाली थी। साय सरकार एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में है, जो इसी महीने आयोजित हो सकता है। सीएम साय के मुताबिक विपक्ष के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

खड़गे के बयान पर सियासी बवाल, अजय चंद्राकर का तीखा पलटवार, बोले- संन्यास लेकर जपे माला- देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी के बाद विवाद गहरा गया है। इस बयान पर छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया है, जिससे सियासी माहौल और गरमा गया है…पूरी खबर पढ़े

नक्सलवाद पर गरमाई सियासत, रमन सिंह ने कहा- दूसरों पर कीचड़ उछालकर अपने दाग नहीं छिपते- नक्सलवाद के खात्मे के श्रेय को लेकर प्रदेश में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। सदन में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में कांग्रेस के सहयोग नहीं मिलने के अमित शाह के दावे के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर उन्हें बहस के लिए चुनौती देते हुए पहले एक वीडियो जारी किया फिर न्यूज क्लिप साझा की…पूरी खबर पढ़े