14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब दुकान में हुई 7 लाख की चोरी! CCTV बंद कर नहीं, DVR ही ले गए चोर, रायपुर पुलिस ने शुरू की जांच

Liquor Store Robbery: रायपुर के सरोना स्थित शराब दुकान में चोरों ने 7 लाख रुपए से भरा लॉकर पार कर दिया। बदमाश CCTV का DVR भी ले गए। पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

2 min read
Google source verification
Raipur Liquor Shop Theft

Raipur Liquor Shop Theft: शराब दुकान में हुई 7 लाख की चोरी(photo-patrika)

Raipur Liquor Shop Theft: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर के सरोना स्थित कंपोजिट विदेशी शराब दुकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने दुकान में घुसकर करीब 7 लाख रुपए कैश से भरा लॉकर ही उखाड़ लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह दुकान संचालकों को हुई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

Liquor Shop Theft: लॉकर के साथ CCTV DVR भी ले गए चोर

बताया जा रहा है कि चोरों ने वारदात को पूरी तैयारी के साथ अंजाम दिया। दुकान में रखे कैश से भरे लॉकर को तोड़ने की बजाय उसे ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। इसके अलावा पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे CCTV कैमरों का DVR भी निकालकर ले गए, जिससे पुलिस को फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है।

आमानाका थाना पुलिस ने शुरू की जांच

मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। अन्य दुकानों और सड़क किनारे लगे कैमरों से भी सुराग जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉग स्क्वायड और जांच टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल डीसीपी वेस्ट, एसीपी पुरानी बस्ती, आमानाका थाना पुलिस, डॉग स्क्वायड और अन्य जांच टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सुनियोजित तरीके से वारदात को दिया अंजाम

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि इस चोरी की वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया है। चोरों ने दुकान में प्रवेश करने के बाद सीधे कैश से भरे लॉकर को निशाना बनाया और उसे लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस अब घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए सुराग जुटाए जा रहे हैं।