2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Weather Update: बारिश थमी तो बढ़ी उमस! रायपुर में 33°C के पार पहुंचा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद उमस बढ़ गई है। रायपुर में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेशभर में केवल हल्की और छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Weather Update

Chhattisgarh Weather Update: मौसम विभाग की सलाह(photo-patrika)

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार कई दिनों तक हुई बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शनिवार को बारिश थमने के साथ ही तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि दोपहर के समय पचपेड़ीनाका सहित कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे मौसम में ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना कम है और आने वाले दिनों में अधिकांश जिलों में केवल छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

Weather Update: बारिश थमते ही बढ़ी गर्मी और उमस

शनिवार को राजधानी में धूप निकलने के बाद तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने से वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई। पिछले 24 घंटे में रायपुर में केवल 4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

इन जिलों में हुई हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। रामानुजनगर, लोरमी और अकलतरा में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई। वहीं ओरछा, लालपुर थाना, बेलतरा, भोपालपट्टनम, सीपत, बड़े बचेली, अजगरबहार और छोटेडोंगर में 2-2 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

इसके अलावा भैसमा, भैरमगढ़, नारायणपुर, बलौदा, दरभा, बारसूर, पाली, कटघोरा, कोहकामेटा, तोकापाल, पोंडी बचरा, मस्तूरी, हरदीबाजार और अंतागढ़ में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कमजोर पड़ा सिस्टम, अब होगी छिटपुट बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब कमजोर पड़ गया है। इसी वजह से प्रदेश में पहले जैसी व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है। अगले कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों में हल्की या छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि कई स्थानों पर धूप और उमस बनी रहेगी।

प्रदेश में सामान्य से बेहतर बारिश

राज्य में अब तक औसतन 563 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो इस समय के लिए सामान्य मानी जा रही है। वहीं रायपुर जिले में अब तक 630 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से लगभग 28 प्रतिशत अधिक है। अच्छी बारिश से खेती को फायदा मिला है, लेकिन बारिश रुकने के बाद बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विभाग की सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को तेज धूप और उमस के दौरान पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। वहीं किसानों को मौसम का अपडेट देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गई है।