युवती ने फेसबुक पर जब पोस्ट देखा तो चरचा थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस अमहर गांव पहुंची और घेराबंदी कर कालरी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 506, 509ख एवं 67 एक्ट तहत मामला पंजीबद्ध कर जिला न्यायालय में पेश किया गया। यहां से आरोपी किशोर को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई में एएसआई बीरबल राजवाड़े, संतोष सिंह, राजीव महेश, अमित त्रिपाठी, केशव सोनवानी आदि शामिल थे।