16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cabinet Decision: सरकार का बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ एआई मिशन को दी मंजूरी, 100 डेटा लैब बनाई जाएंगी

Cabinet Decision: सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय। छत्तीसगढ़ एआई मिशन पर खर्च किए जाएंगे 500 करोड़ रुपए
2 min read
Google source verification
cm vishnu deo sai

Chhattisgarh cm vishnudeo sai ( File photo patrika )

Cabinet Decision: भारत सरकार के इंडियाएआई मिशन (IndiaAI Mission) की तर्ज पर छत्तीसगढ़एआई मिशन का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त को नवा रायपुर (Nava Raipur) स्थित मंत्रालय में आयोजित छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में यह बड़ा एवं महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन (Chhattisgarh AI Mission) को मंजूरी दी है। इस मिशन का उद्देश्य राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है। यह मिशन 5 वर्षों के लिए होगा, जिस पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

इस मिशन के तहत 100 एआई डेटा लैब (Data Lab) बनाई जाएंगी। 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे। 300 से अधिक एआईस्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी। साथ ही 6 लाख विद्यार्थियों और 1.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासन के कार्यों को आसान और तेज़ बनाने के लिए 50 से अधिक एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी।

छत्तीसगढ़ एआई मिशन India AI Mission के अनुरूप उत्तरदायी, नवाचार आधारित और भविष्य उन्मुख डिजिटल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बता दें कि इंडिया एआई मिशन को मार्च 2024 में पीएम नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई थी। इसके तहत 5 वर्षों के लिए 10,300 करोड़ रुपए से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में एआई कंप्यूटिंग बुनियादी ढांचे को मजबूत करना, स्वदेशी तकनीक विकसित करना और स्टार्टअप्स (Startups) को बढ़ावा देना है।