5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Folk Artist Scheme 2026: छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी, हर साल मिलेंगे 24 हजार रुपये, साय सरकार ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया

Chhattisgarh Folk Artist Scheme: लोक कलाकारों के लिए बड़ी राहत। मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना 2026 के तहत पात्र कलाकारों को हर साल ₹12 हजार से ₹24 हजार तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
2 min read
Google source verification
Folk Artist Scheme 2026

छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों के लिए बड़ी खुशखबरी (Photo AI image)

Chhattisgarh Folk Artists: छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला, संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने 'मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026' के तहत प्रदेश के लोक कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस योजना के माध्यम से पात्र कलाकारों को प्रतिवर्ष 12 हजार से 24 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य लोक कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ प्रदेश की पारंपरिक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक कलाकार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

लोक कला और संस्कृति को मिलेगा नया संबल

छत्तीसगढ़ अपनी समृद्ध लोक परंपराओं, लोक नृत्यों, लोकगीतों और पारंपरिक कला के लिए देशभर में जाना जाता है। बदलते समय के साथ कई पारंपरिक कलाएं धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच रही हैं। ऐसे में राज्य सरकार की यह योजना लोक कलाकारों को आर्थिक सहायता देकर उनकी कला को जीवित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

इन कलाकारों को मिलेगा फायदा

योजना का लाभ केवल ऐसे कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये से अधिक नहीं है। इसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। आवेदन के साथ बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड तथा पैन कार्ड की छायाप्रति भी प्रस्तुत करनी होगी।

विभाग की वेबसाइट पर आवेदन उपलब्ध

योजना के अंतर्गत नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार, वाद्ययंत्र वादक, शिल्प कलाकार, छत्तीसगढ़ी पाक कला (पारंपरिक व्यंजन) तथा छत्तीसगढ़ी सौंदर्यकला (श्रृंगार) से जुड़े कलाकार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे। आवेदन प्रपत्र विभाग की वेबसाइट www.cgculture.in पर उपलब्ध हैं तथा संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय, नया रायपुर स्थित कार्यालय से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना प्रदेश की समृद्ध लोक कला परंपराओं के संरक्षण, कलाकारों के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से लोक कलाकारों को न केवल आर्थिक सहयोग मिलेगा, बल्कि अपनी कला को व्यापक पहचान दिलाने और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर भी प्राप्त होगा।

कौन नहीं ले सकेगा योजना का लाभ?

योजना का लाभ केवल उन्हीं कलाकारों को मिलेगा जिनकी सभी स्रोतों से वार्षिक आय 96 हजार रुपये या उससे कम होगी। यदि किसी कलाकार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा से अधिक है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं माना जाएगा।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदन के साथ निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से संलग्न करने होंगे—

  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते का विवरण
  • आईएफएससी कोड
  • पैन कार्ड की छायाप्रति
  • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र (यदि लागू हों)

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग