15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ी कॉमेडी जगत को बड़ा झटका, मशहूर हास्य कलाकार रामू यादव का निधन

Comedian Ramu Yadav: मशहूर हास्य कलाकार रामू यादव का निधन हो गया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ी फिल्म और कला जगत में शोक की लहर है।
2 min read
Google source verification
Ramu Yadav Death

मशहूर हास्य कलाकार रामू यादव का निधन (Photo Patrika)

Ramu Yadav Death: छत्तीसगढ़ी कला और मनोरंजन जगत के लिए गुरुवार का दिन बेहद दुखद रहा। अपनी शानदार कॉमेडी और सहज अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ी हास्य कलाकार रामू यादव का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म, रंगमंच और लोककला जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

छत्तीसगढ़ के घर-घर तक लोकप्रिय

रामू यादव ने वर्षों तक अपनी अनूठी कॉमिक शैली से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनकी सरल भाषा, ग्रामीण परिवेश से जुड़े हास्य और दमदार अभिनय ने उन्हें छत्तीसगढ़ के घर-घर तक लोकप्रिय बनाया। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों, मंचीय कार्यक्रमों और सांस्कृतिक आयोजनों में अपनी यादगार प्रस्तुतियां दीं।

कला जगत में शोक की लहर

रामू यादव के निधन की सूचना मिलते ही कलाकारों, सांस्कृतिक संगठनों और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। कई कलाकारों ने उन्हें छत्तीसगढ़ी कला जगत का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि उनके जाने से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन की सूचना मिलते ही कलाकारों, सांस्कृतिक संस्थाओं और प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया। कई लोगों ने कहा कि रामू यादव का जाना छत्तीसगढ़ी कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने अभिनय और हास्य के माध्यम से प्रदेश की लोकसंस्कृति को नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अपनी कॉमेडी से बनाई अलग पहचान

रामू यादव ने अपनी अभिनय शैली और हास्य संवादों के जरिए अलग पहचान बनाई थी। गांव-देहात की संस्कृति और आम जनजीवन से जुड़े किरदारों को उन्होंने जिस सहजता से पर्दे और मंच पर जीवंत किया, उसी ने उन्हें दर्शकों का चहेता कलाकार बना दिया।

तीन बेटी एक दामाद सबसे लोकप्रिय

रामू यादव ने अपने लंबे अभिनय सफर में कई चर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्मों और मंचीय प्रस्तुतियों में काम किया। खासकर 'तीन बेटी एक दामाद' जैसी सुपरहिट हास्य फिल्म में निभाए गए उनके किरदार ने उन्हें घर-घर तक लोकप्रिय बना दिया। उनकी दमदार कॉमेडी और सहज संवाद अदायगी आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद की जाती है।

र्शकों के दिलों में हमेशा रहेंगे जिंदा

रामू यादव का अभिनय केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं था, बल्कि उनकी प्रस्तुतियों में समाज और परिवार से जुड़े संदेश भी देखने को मिलते थे। यही कारण है कि हर उम्र के लोग उन्हें पसंद करते थे। उनकी फिल्मों के संवाद और हास्य शैली आज भी लोगों की यादों में ताजा हैं।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग