
सिनेमा हॉल में फिल्म देखते लोग ( File Photo - Patrika )
Chhattisgarhi Regional Cinema: ताबीर हुसैन की रिपोर्ट. साल 2026 की छमाही रीजनल सिनेमा के लिए बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती। कारण साफ है। 16 फिल्में रिलीज हुईं लेकिन हिट का तमगा एक को ही मिला। 15 मई को रिलीज हुई मयारू भौजी 2 ने कामयाबी के झंडे गाड़े और यह फिल्म 50 दिन पूरे करने में सफल रही। कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं जिन्हें तारीफ मिली लेकिन बॉक्स ऑफिस में सक्सेस नहीं हो पाई। अब अगले 6 महीने में कितनी फिल्में सफल हो पाती है इसका जवाब तो आने वाला समय ही बताएगा।
का तैं मोहिनी मार दिए रे, प्रेम रोग, मोला लव होगे, दिलदार मोर यार, महूं दिलवाला तहूं दिलवाली, कब होही मिलन, सरकारी दामाद, अंगार, आटा चक्की, डॉर्लिंग प्यार झुकता नहीं अगेन, The Biranpur फ़ाइलस, मंगलसूत्र, मया देदे मयारू 2, मयारू भौजी 2, बलि, पप्पू की शादी म भारी टेंशन।
Chhattisgarhi film: अमलेश नागेश स्टारर मोर मयारू-तोर मयारू, धनेश साहू स्टारर लोक परलोक और आंय बांय सांय, मनीष स्टारर ममा मामी झकास हे, आनंद स्टारर मोर वाल अलग हे, मन-दीक्षा स्टारर जान लेबे का, मयाराम, मया के जादू चल गए, आरजे बस्तर, मैं राजा सुपरस्टार ।
गंगासागर पंडा निर्देशित बलि के वीएफएक्स और बीजीएम को काफी सराहना मिली। अनुराग निर्मलकर की सिनेमेटोग्राफी को भी पसंद किया गया। वीएफएक्स प्रवीर दास का था जबकि बीजीएम अनुग्रह-प्रदीप की जोड़ी ने दिया था। हॉरर जॉनर की फिल्म में सिंगर से अभिनेता बने अनुराग शर्मा ने बड़े पर्दे पर पहली बार अभिनय किया था। उनकी चर्चा हुई।
Updated on:
13 Jul 2026 03:23 pm
Published on:
13 Jul 2026 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
