27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कॉलोनी में चल रहा था जिस्मफरोसी का धंधा, जब पहुंची पुलिस दो युवकों के बाहों में मिली 4 लड़कियां

कॉलोनी में चल रहा था जिस्मफरोसी का धंधा, जब पहुंची पुलिस दो युवकों के बाहों में मिली 4 लड़कियां, फिर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 28 Jun 2018, 8:41 PM IST

sex racket

कॉलोनी में चल रहा था जिस्मफरोसी का धंधा, जब पहुंची पुलिस दो युवकों के बाहों में मिली 4 लड़कियां

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। बालकोनगर क्राइम स्कॉट महिला सेल ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक मकान में काफी लम्बे समय से जिस्मफरोसी का काला धंधा चल रहा था। जिसकी जानकारी अज्ञात सूत्रों के हवाले से पुलिस को पहले से मिल रही थी। आज क्राइम स्कॉट महिला सेल टीम ने छापा मारा कार्रवाई की। जहां मौके पर देह व्यापार से संलिप्त दो युवक और चार महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

अश्लील स्थिति में पकड़ाए आरोपी

बालकोनगर क्राइम स्कॉट महिला सेल की टीम ने मौके पर दो युवक और चार महिलाओं को अश्लील स्थिति में गिरफ्तार किया। साथ ही वहां अश्लील सामान, उर्जा वर्धक गोलियां, दस हज़ार रूपए नगद और 6 नग मोबाइल फ़ोन भी जब्त किया है। सूत्रों की माने तो यहां लम्बे समय से इसी मकान में अपनी पत्नी के साथ बड़े शहरों से लड़के और लड़कियां बुलाई जाती थी।

आरोपियों का नाम सुशील श्रीवास्तव और जीवन लाल समेत चार महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पीटा एक्ट 3,4 और 5 के तहत कार्रवाई कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।

पॉश इलाके में धड़ल्ले से चलता है कारोबार

ये हाल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी पॉश इलाके में सेक्स रैकेट से जुड़ी शिकायतें सामने आ रही हैं। अधिकतर मामले में स्पा सेंटर या ब्यूटी पार्लर की आड़ लेकर ही यह कारोबार फल-फूल रहा है। इसका कारण यह है कि पुलिस को शक नहीं होता और दलाल आराम से ग्राहकों तक लड़कियों की सप्लाई करते रहते हैं।

रईसजादे होते हैं ग्राहक

शिकायत पर पुलिस को मौके से लड़कियों के अलावा जो ग्राहक मिलते हैं वे अधिकतर बड़े घरानों के लड़के ही होते हैं। चूंकि स्पा सेंटर्स में उनका आनाजाना रहता है और दलाल उनसे आसानी से संपर्क बना लेते हैं।

बड़े शहरों से बुलाई जाती हैं लड़कियां

हाल ही में जो सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है उसमें दिल्ली, मुम्बई जैसे मेट्रो शहरों की लड़कियों की सफ्लाई करने का मामला सामने आया था। सभी लड़कियों को दलाल ज्यादा पैसे देकर यहां सप्लाई किए थे।