शिविर में जिन परिवारों की जानकारी का सत्यापन नहीं हो पाएगा, उनके सत्यापन के लिए महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमलों द्वारा 3 जून तक घर-घर जाकर सत्यापन कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की जाएगी। सत्यापन के लिए पात्र परिवारों से उनके मोबाइल नंबर, राशन कार्ड नंबर, स्मार्ट कार्ड का नंबर तथा श्रम विभाग में श्रमिक पंजीयन क्रमांक लिया जाएगा। सामाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना (एसइसीसी) के आधार पर जिन 11 केटेगरी को शामिल किया गया है, उन केटेगरी के पात्र परिवारों का ही सत्यापन इस दौरान किया जाएगा।