राजधानी रायपुर के तेलीबांधा करेंसी टावर के पास मंगलवार देर रात तेज़ रफ़्तार दो कारों में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक दोनों कारों में चार से पांच लोग सवार थे। हादसे मे तीन लोग घायल हो गए। तेलीबांधा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।