रिपोर्टर@ रायपुर .अपनी जमीं अपना आकाश पैदा कर, अपने कर्मों से नया इतिहास पैदा कर...मांगने से मंजिल नहीं मिलती एे दोस्त, अपने हर कदम पर नया विश्वास पैदा कर।ÓÓ.. वही सपने यकीन में बदलते हैं जिन्हें आप अपनी खुली आंखों से देखते हैं। शनिवार को जब सीबीएसइ ने बारहवीं के नतीजे घोषित किए तो स्टूडेंट्स की खुशियां उनके चेहरे से झलकती हुई दिखाई दी। उनकी आंखों में नया मुकाम हासिल करने के सपने और कुछ कर गुजरने की चाह साफ देखी जा रही थी। अपनी मेहनत के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले स्टूडे्ट्स ने अपनी सफलता का श्रेय पेरेंट्स और शिक्षकों को दिया तो किसी ने टीचर्स के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का राज बताया। तो किसी ने बड़े भाई को अपना आइडल माना।