जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम कसीबाहरा के समीप दोपहर एक बजे के आसपास हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। हादसा ओंकारबंद के पास हुआ, जब तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। बताया गया कि बागबाहरा निवासी ताहर सिंह का परिवार कार सवार में सवार था। वहीं नेशनल हाइवे में कार और ट्रक में इतनी जोरदार टक्कर हुई जिसमें सभी की मौत हो गई।