scriptकृषि मंत्री बोले – किसानों को मिल रहे लाभ से कांग्रेस घबराई, इसलिए कर रही अपमान | CG Agriculture Minister takes swipe at Congress over farmers issue | Patrika News
रायपुर

कृषि मंत्री बोले – किसानों को मिल रहे लाभ से कांग्रेस घबराई, इसलिए कर रही अपमान

छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को प्रदेश के किसानों को मिल रही सुविधाओं को लेकर उपलब्धियां गिनाई।

रायपुरJun 21, 2018 / 06:39 pm

Ashish Gupta

Brijmohan Agrawal

कृषि मंत्री बोले – सरकार ने दिया 1706 करोड़ से अधिक धान बोनस, किसानों को मिल रहे लाभ से कांग्रेस घबराई

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को प्रदेश के किसानों को मिल रही सुविधाओं को लेकर उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान मंत्री बृजमोहन ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। कृषि मंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस किसानों को बरगलाने का काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर किसानों के अपमान करने का आरोप लगाया। मंत्री बृजमोहन ने कहा प्रदेश की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के किसानों को मिल रहे लाभ से कांग्रेस पार्टी घबरा गई है और किसानों को आंदोलन के लिए उकसाने का काम कर रही है।

किसानों को मिल रही सुविधाओं को लेकर मंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

– छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के किसानों को 1706 करोड़ से ज्यादा धान बोनस दिया
– 5 सौ 68 करोड़ 67 लाख रुपए सूखा राहत में दी गई
– इस वर्ष किसानों को लगभग 34 सौ करोड़ रुपए की सहायता दी गई।
– चना किसानों को भी राशि मिलने वाली है।
– अब तक कुल 37 सौ करोड़ राशि किसानों को विभिन्न मदों में दी जा चुकी है।

लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत करने थाने पहुंचे विधायक को ही पुलिस ने जमकर धुना

किसानों की खुदकुशी पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा-
– छत्तीसगढ़ में कोई भी किसान कर्ज के चलते आत्महत्या नहीं करता।
– प्रदेश में खेती किसानी के चलते किसी किसान ने खुदकुशी नहीं की है।
– किसान आंदोलन नहीं कर रहा।
– राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए आंदोलन कर रहे हैं।

पुलिस ने नहीं निकालने दी रैली, आठ घंटे की ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर महिलाओं ने की नारेबाजी

विधायक विमल चोपड़ा पर पुलिस कार्रवाई पर बृजमोहन का बयान-
– महासमुंद में विधायक विमल चोपड़ा के पिटाई मामले को मंत्री ने दुर्भाग्यजनक बताया।
– उन्होंने कहा कि घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने इस मामले में जो भी दोषी हो उसपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
– जनप्रतिनिधि पर ऐसी कार्रवाई पर सही नहीं है।

Home / Raipur / कृषि मंत्री बोले – किसानों को मिल रहे लाभ से कांग्रेस घबराई, इसलिए कर रही अपमान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो