3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Assembly Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण से छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की आज से होगी शुरुआत

CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Chhattisgarh Budget Satra 2022) की शुरुआत 7 मार्च (सोमवार) से होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 7 Mar 2022, 10:34 AM IST

Chhattisgarh Vidhan Sabha Session

मानसून सत्र के पहले दिन सदन में सिंहदेव और बृहस्पत सिंह विवाद को लेकर हंगामा, फ्लाइट छोड़ विधानसभा पहुंचे पुनिया

रायपुर. CG Assembly Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र (Chhattisgarh Budget Satra 2022) की शुरुआत 7 मार्च (सोमवार) से होगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। सत्र के दौरान मदनवाड़ा नक्सल घटना के न्यायिक जांच की रिपोर्ट भी पेश की जाएगी। सत्र के दौरान जमकर हंगामा होने के आसार है। विपक्ष लगभग हर दिन अलग-अलग मुद्दों पर काम रोको प्रस्ताव लाने की तैयारी में है।

बजट सत्र के पहले दिन भारत रत्न दिवंगत गायिका लता मंगेशकर, पूर्व विधायक मदन सिंह डहरिया और रमेश वर्ल्यानी को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। विपक्ष के सदस्य आयोग का कार्यकाल बढ़ाने पर सहमत नहीं है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा पिछले सत्र बजट की अवधि 25 से 30 दिन तक होती थी। इस बार सरकार ने जानबूझकर जनहित के मुद्दों से चर्चा कराने से बचने के लिए सत्र छोटा किया गया है।

विधायकों ने पहली बार 90 फीसदी सवाल पूछे ऑनलाइन
इस बार छत्तीसगढ़ विधानसभा ने हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर ऑनलाइन सवाल मंगवाए थे। विधायकों ने 90 फीसदी से ज्यादा सवाल ऑनलाइन पूछे हैं। इससे प्रतिवर्ष 58 पेंड, 73 घरेलू रिफ्रीजरेटर की बिजली, 1 लाख लीटर पानी और 18 चक्कायुक्त लगभग 6 वाहनों से निकले वाले सल्फर डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन कम होगा। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने यह जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष महंत ने बताया कि हमने ऑनलाइन के उपयोग से होने वाले फायदे के संबंध में आईआईटी खड़गपुर से जानकारी मांगी थी। आईआईटी खड़गपुर ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था से प्रति वर्ष 4 लाख 50 हजार पृष्ठ अर्थात 2.2 लाख टन कागज की बचत होगी। प्रतिवर्ष 9.9 टन कार्बन डाई ऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि इस बार सदन में विधायकों ने 1682 में से 1499 प्रश्न ऑनलाइन पूछे गए हैं।