
रायपुर. CG Assembly monsoon Session 2023 : विधानसभा में आज नग्न प्रदर्शन का मुद्दा उठा। विपक्ष ने शून्य काल के दौरान यह मुद्दा उठाया और सरकार को घेरा। सदन में आज भाजपा के विधायक शिवरतन शर्मा एसटी/एससी युवाओं के नग्न प्रदर्शन का मामला उठाया। कहा- इस घटना से पूरा छत्तीसगढ़ शर्मसार है। ये स्थिति निर्मित क्यों हुई, ये बड़ा सवाल है।
बता दें, विपक्ष के आरोपों को लेकर सदन का माहौल गरमा गया। सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विपक्ष की मांग थी कि हाई पावर कमेटी बनाकर मामले की जांच की जाए। शोर-शराबे हंगामे और नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित हो गई।
बीजेपी ने काम रोको प्रस्ताव के जरिए की चर्चा की मांग
नग्न प्रदर्शन को लेकर बीजेपी सदन में अक्रामक नजर आई। विपक्ष ने सदन में चर्चा की मांग उठाते हुएकाम रोको प्रस्ताव के जरिए चर्चा की मांग की। जनता कांग्रेस ने भी जांच कर कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस की ओर से ऐसे प्रदर्शन पर आपत्ति जताई गई। महिला विधायक ने भी आपत्ति जताई। इस बीच सदन में शोरशराबे की स्थिति बनी रही। ५ मिनट के सदन की कार्रवाही स्थगित होने के बाद फिर से शुरू होते ही नग्न प्रदर्शन का मुद्दा गरमा गया। विपक्ष लगातार विरोध जता रहा है। काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा की मांग कर रही है। विपक्ष ने गर्भ गृह में आकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद बीजेपी के सभी सदस्य निलंबित हो गए। करीब भाजपा के 13 सदस्य निलंबित हुए।
इससे पहले सदन में जहरीली शराब पीने से हुई मौत और बेराजगारी भत्ते को लेकर माहौल गरमाया रहा। विधायक अजय चंद्राकर ने बेरोजगारी के आंकड़ों पर कांग्रेस सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि एक तरफ के आंकड़ों में बेरोजगारी दर शून्य है, बेरोजगारी कार्यालय में लाखों लोग रोजगार पाने के लिए पंजीकृत है। सरकार के स्वयं के रोजगार के आंकड़े कुछ और कह रहे है सरकार इस पर जवाब नहीं दे पा रही है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने जहरीली शराब से हो रही मौतों पर राज्य सरकार को घेरा,जहां मौत हुई वहां शराब का कोई अधिकृत दुकान ही नहीं था। इन मौतों का जिम्मेदार कौन? सवाल पर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शराब पीकर मौत की बातों से इनकार किया। आबकारी मंत्री ने मौतों की वजह जहर पीना बताया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री से कल जवाब पेश करने का निर्देश दिया।
Published on:
19 Jul 2023 01:26 pm

बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
