
CG Borad Exam: नकल करती 12वीं की स्टूडेंट्स को सचिव ने पकड़ा, डेढ़ हजार से ज्यादा छात्र रहे अनुपस्थित
रायपुर. CG Borad Exam: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं में नकल करने वाले परीक्षार्थियों पर विभागीय अधिकारियों ने सख्ती करना शुरू कर दी है। शुक्रवार 4 फरवरी को 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर था। रायपुर जिले के माना कैंप में स्थित गर्वमेंट स्कूल के केंद्र में छात्रा नकल कर रही थी।
माशिमं सचिव प्रो. गोयल की टीम परीक्षार्थियों की जांच करने पहुंची, तो छात्रा को नकल सामग्री के साथ रंगे हाथ पकड़ा। छात्रा पर कार्रवाई करने के साथ टीम ने पर्यवेक्षक को सख्ती करने का निर्देश दिया है। माशिमं के अधिकारियों के अनुसार शाम 5 बजे तक रायपुर के अलावा किसी भी जिले से नकल प्रकरण की जानकारी सामने नहीं आई है।
डेढ़ हजार से ज्यादा परीक्षार्थी रहे अनपुस्थित
12वीं की परीक्षा के दूसरे प्रश्न पत्र में प्रदेश भर में डेढ़ हजार से ज्यादा छात्र अनुपस्थित थे। माशिमं के अधिकारियों के अनुसार शाम 5 बजे तक केंद्रों से जो प्राथमिक जानकारी सामने आई हे, उसके अनुसार डेढ़ हजार छात्र नहीं पहुंचे है। पोर्टल में उपस्थिति अपडेट होने के बाद अनुपस्थित छात्रों का आंकड़ा बढ़ सकता है।
168 से ज्यादा टीम बनी प्रदेश में
नकलचियों पर कार्रवाई करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने ब्लाक स्तर, जिला स्तर और संभाग स्तर पर टीम का गठन किया है। टीम की मॉनीटरिंग छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव कर रहे है। माशिमं के जिम्मेदारों के अनुसार प्रदेश भर में 168 से ज्यादा टीम का गठन हुआ है। यह टीम घूम-घूम कर परीक्षा केंद्रों में जांच कर रही और नकल सामग्री रखने वाले नकलचियों पर कार्रवाई कर रही है।
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. विजय कुमार गोयल ने कहा, 12वीं की परीक्षा के दूसरे दिन माना इलाके में स्थित गर्वमेंट स्कूल में छात्रा को नकल सामग्री रखने पर कार्रवाई की गई है। परीक्षा केंद्रों से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्रदेश भर के केंद्रों से डेढ़ हजार से ज्यादा छात्र अनुपस्थित थे। पोर्टल में उपस्थित अपलोड होने के बाद अनपुस्थित छात्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
Updated on:
4 Mar 2022, 7:34 PM IST
Published on:
4 Mar 2022, 7:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.