1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गैंगवार से दहली राजधानी, बदमाशों ने युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, दो की मौत

CG News, Raipur Crime News : मोवा इलाके में बदमाशों ने घेरकर दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। घटना रात करीब 10.30 बजे की है। आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

less than 1 minute read
Google source verification
.

रायपुर में फिर चाकूबाजी, बदमाशों ने युवकों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, दोनों की मौत

CG News: पुलिस के मुताबिक मूलतम़ुंगेली के रहने वाले गोकुल निषाद और जितेंद्र डहरिया शिवाजी नगर में किराए के मकान में रहते हैं। दोनों रात में दलदलसिवनी पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद चाकू से दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों बाइक खड़ी करके जान बचाने भागे, तो बदमाशों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। चाकू के कई वार लगने से गोकुल की मौके पर ही मौत हो गई।

जितेंद्र भी बुरी तरह से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश भाग निकले। सड़क पर दोनों लहुलूहान पड़े थे। वहां से गुजरने वालों ने डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद वहां से पंडरी पुलिस को सूचना मिली। बाद में पंडरी पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां इलाज के दौरान जितेंद्र की भी मौत हो गई। आरोपियों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस देर रात तक उनकी तलाश में लगी रही है।

आदतन बदमाश हैं आरोपी
चर्चा है कि हमला करने वालों में एक हिस्ट्रीशीटर शामिल है। वह पहले भी कई चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे चुका है। उल्लेखनीय है कि दलदलसिवनी और शिवाजी नगर के आदतन बदमाशों में कई दिनों से गैंगवार की िस्थति बनी हुई है। कुछ दिन पहले भी ईरानी गैंग के साथ नशे का कारोबार करने वाली युवती को दलदलसिवनी के बदमाशों ने घेरकर चाकू मारा था। इसमें युवती और उसके साथियों को गंभीर चोटें आई थीं। सूत्रों के मुताबिक दलदलसिवनी इलाके में बीएसयूपी आवास सड्ढू के भी कुछ हिस्ट्रीशीटर नशे का गोरखधंधा चलवाते हैं। दलदलसिवनी के बिजली ऑफिस से लेकर विधानसभा रोड के बीच देर रात तक नशेड़ियों और हिस्ट्रीशीटरों का जमावड़ा रहता है।

मृतकों के नाम गोकुल निषाद और जितेंद्र डहरिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दीपक पासवान, टीआई, मोवा, रायपुर

Story Loader