
File photo
रायपुर .CG Dhan kharid सरकार ने बस्तर संभाग के सभी जिलों में 1 नवंबर को धान खरीदी की शुरुआत की थी। खरीदी में इस बार एप से पंजीयन की प्रक्रिया लाकर इससे किसानों को सहूलियत देने के दावे किए गए थे, लेकिन किसानों को राहत तो नहीं मिली बल्कि उनकी परेशानी जरूर बढ़ गई। आमतौर पर अब तक सभी जिलों में खरीदी अंतिम दौर में होती है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। ऑनलाइन टोकन की प्रक्रिया आने की वजह से कई किसान इसकी तकनीक में ही उलझे रह गए।
CG Dhan kharid : पत्रिका ने जब संभाग के छह जिलों में धान खरीदी की स्थिति की पड़ताल की तो पाया कि दंतेवाड़ा को छोडक़र किसी भी जिले में अभी लक्ष्य पूरा होने की स्थिति नहीं बनी है जबकि अब धान खरीदी को 6 दिन ही बाकी है। ऐसे देखें तो 11 दिन बाकी हैं लेकिन इस बीच शनिवार-रविवार को दो दिन छुट्टी और एक दिन 26 जनवरी को छुट्टी है। ऐसे में 31 जनवरी तक छह दिनों के भीतर धान बेचने और खरीदने की चुनौती किसान और खरीदी केंद्रों के सामने बनी हुई है।
16 हजार किसान अब भी कतार में
CG Dhan kharid : बस्तर जिले में 49 हजार 899 किसानों ने धान के लिए पंजीयन करवाया था। जिसमें से अब तक 33 हजार 440 किसानों ने 1 लाख 81 हजार मिट्रिक टन धान अब तक बेच दिया है। जबकि अब भी 16 हजार किसानों से धान खरीदना बाकी है। तीस फीसदी किसानों के लिए धान बेचने के लिए काफी समय बच गया है।
जिले में भी पिछड़ी हुई है पूरी व्यवस्था
CG Dhan kharid : जिले में इस बार 90 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 78 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी ही हो पाई है। इस तरह देखें तो करीब 12 हजार की खरीदी बाकी है। जिले में कुल खरीदी का 40 प्रतिशत उठाव हुआ है। अंदरूनी इलाकों में नेटवर्क की दिक्कत भी परेशान कर रही है।
6 दिन में शत-प्रतिशत का लक्ष्य असंभव
CG News : सुकमा जिले में अब तक 61 प्रतिशत धान की खरीदी हुई है, जबकि धान खरीदी करने के लिए महज 6 दिन ही बाकी हैं। ऐसे में शत-प्रतिशत का आंकड़ा पूरा होना असंभव है। जिले में अब भी 6416 किसान धान की बिक्री नहीं कर पाए हैं।
Published on:
21 Jan 2023 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
