आपको बता दें कि गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज रायपुर में सिविल की 42, सीएस 63, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक की 63, इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशन की 63 और मैकेनिकल 63 सीटें हैं। इस तरह से यहां कुल 294 सीटें हैं। जानकारों का कहना है कि पहले राउंड में जो सीटें बंटी हैं उनमें कंप्यूटर, सिविल, मैकेनिकल की सभी सीटों में एडमिशन हो जाएंगे।