2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव पर नजर रखने सामान्य और पुलिस प्रेक्षक पहुंचे, चुनावी शिकायत के लिए जारी किए ये नम्बर

चुनाव के संबंध में न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाइन में सुबह 10 से 11 बजे के बीच मुलाकात या सीधे मोबाइल बात कर सकता है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 3 Nov 2018, 8:57 AM IST

CGNews

चुनाव पर नजर रखने सामान्य और पुलिस प्रेक्षक पहुंचे, चुनावी शिकायत के लिए जारी किए ये नम्बर

रायपुर . विधानसभा चुनाव की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अपने प्रतिनिधि के रूप में भारत निर्वाचन आयोग ने भेजे अलग-अलग राज्यों के आइएएस अधिकारी राजधानी पहुंच चुके हैं। उन्हें निर्वाचन के सामान्य प्रेक्षकों के रुप में नियुक्त किया गया है। कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक दल के प्रत्याशी व कार्यकर्ता इन प्रेक्षकों से चुनाव के संबंध में न्यू सर्किट हाऊस सिविल लाइन में सुबह 10 से 11 बजे के बीच मुलाकात या सीधे मोबाइल बात कर सकता है।

गौरतलब है कि व्यय लेखा प्रेक्षक-संजय पुगलिया (मोबाइल नंबर 94255-09798), प्रसून काबरा (मोबाइल नंबर 94255-09795) ने पिछले सप्ताह पहुंच कर निर्वाचन व्यय प्रेक्षक के रुप में अपना कार्य शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. ने बताया कि प्रेक्षकों को मोबाइल नंबर भी आवंटित किए गए हैं।

यहां कर सकते हैं शिकायत
धरसीवा विधानसभा 47 - विनोद परशुराम कावले -मोबाइल नंबर 94255-09547
रायपुर ग्रामीण 48- डॉ. वी.आर.ममथा मोबाइल नंबर 94255-09548
रायपुर पश्चिम 49- शारदा देवी -मोबाइल नंबर 94255-09549
रायपुर उत्तर विधानसभा 50-पुनीत अग्रवाल -मोबाइल नंबर 94255-09950
रायपुर दक्षिण 51- वी.पी. जयसीलन -मोबाइल नंबर 94255-09551
आरंग विधानसभा 52- रिचर्ड विसेन्ट डिसूजा -मोबाइल नंबर 94255-09552
अभनपुर विधानसभा क्षेत्र 53 में सूरजभान जयमन -मोबाइल नंबर 94255-09553
पुलिस प्रेक्षक के रुप में आइपीएस अधिकारी विपुल कुमार- 94255-09485