
भाजपा से पांच तो कांग्रेस से एक करेंगे प्रचार
रायपुर। CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण में मतदान से पहले कांग्रेस और भाजपा जमकर चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे है। आज भाजपा के पक्ष में पांच दिग्गज नेता धुआंधार प्रचार कर रहे है। भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रामेश्वर तेली आज छत्तीसगढ़ आ रहे है। इधर कांग्रेस से राहुल गांधी आज प्रदेश दौरे पर है।
जेपी नड्डा आज आज बेमेतरा, जांजगीर-चाम्पा और कोरबा में जनसभा के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा आज बलौदाबाजार, भाटापारा, बिलाईगढ़ और धमतरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। अनुराग ठाकुर नवागढ़, बेरला, बेमेतरा और वैशाली नगर में जनसभा संबोधित कर रोड शो के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस से राहुल गांधी आज बेमेतरा और बलौदाबाजार में जनसभा संबोधित करेंगे।
Published on:
15 Nov 2023 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
