27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी सरकार के फैसले से छत्तीसगढ़ के 35 लाख किसानों को बड़ी राहत : भाजपा

CG Election 2023: प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा मीडिया विभाग के केन्द्रीय संयोजक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, भाजपा का सिद्धांत है कि किसान खुशहाल होता है, तो राष्ट्र समृद्ध बनता है।

less than 1 minute read
Google source verification
CG Election 2023: Big relief to farmers due to Modi's decision

मोदी सरकार के फैसले से छत्तीसगढ़ के 35 लाख किसानों को बड़ी राहत : भाजपा

रायपुर। CG Election 2023: भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर फिर से सियासी हमला बोला है। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा मीडिया विभाग के केन्द्रीय संयोजक सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, भाजपा का सिद्धांत है कि किसान खुशहाल होता है, तो राष्ट्र समृद्ध बनता है। इसलिए केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के सभी किसानों को 22 हजार करोड़ रुपए की राहत दी है। जिसमें फर्टिलाइजर सब्सिडी चलती रहेगी और इनके दाम भी नहीं बढ़ेंगे। इससे छत्तीसगढ़ के करीब 35 लाख किसानों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े: बड़ी खबर: पूर्व MLA गुरुमुख सिंग होरा अब नहीं लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव, कांग्रेस हाई कमान ने लिया फैसला

कांग्रेस का एजेंट बनने वाले अफसर सुधर जाएं

उन्होंने कांग्रेस सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहे नौकरशाहों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अफसर निष्पक्षता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े रहे अन्यथा ऐसे कई आईएएस और आईपीएस अफसरों के खिलाफ हमारी शिकायत पर निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है। अब भी जो अधिकारी कांग्रेस के पक्ष में काम कर रहे हैं उनकी सूची तैयार है।

कांग्रेस पर नक्सलियों से साठ-गांठ का आरोप

उन्होंने कांग्रेस पर नक्सलियों से साठ-गांठ कर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा, तमाम सर्वे में भाजपा की मजबूती से कांग्रेस भयभीत है। दिग्विजय सिंह से प्रेरणा लेते हुए नक्सलियों को क्रांतिकारी कहने लगे है और ममता बेनर्जी की कार्बन कॉपी बन गए है। छत्तीसगढ़ में जिस तरह से नक्सली सक्रियता बढ़ गई है वह सबके सामने है। नेशनल हाईवे पर नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट हुआ, गांव के गांव खाली कराए जा रहे हैं। पर्चे फेंकेे जा रहे हैं।

यह भी पढ़े: VIDEO : CM बघेल के बयान पर जमकर बरसे BJP नेता रविशंकर प्रसाद, बोले - ऐसी भाषा की अपेक्षा नहीं थी..