
रायपुर। CG Election 2023 :छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की जोरशोर से तैयारी चल रही है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई अहम जानकारी साझा की है। साथ ही वोटरों को कई सुविधाएं भी दी है। चुनाव आयोग ने बताया कि इस बार 5 लाख बुजुर्ग और दिव्यांग घर बैठे वोट कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए फार्म 12 D भरना होगा। 33 जिलों से दोनों वर्गों का डेटा मंगाया जा रहा।
CG Election 2023 : वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग के लिए नया प्रयास है। बुजुर्गों वर्ग में 80 साल से ज्यादा के मतदाता अपने घर से वोट दे सकते हैंं। 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग भी घर से वोट दे सकते हैं। कहीं गड़बड़ी की शिकायत एप पर कर सकते हैं। शिकायत के 100 मिनट के भीतर कारर्वाई होगी। क्रिमिनल बैक ग्रांउड वाले प्रत्याशियों को 3 बार अपने बारे में जानकारी अखबार और टेलीविजन देनी होगी। चुनाव आयोग अवैध परिवहन पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
CG Election 2023 : बता दें कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्तद्वय अनूप चंद्र पांडेय और अरूण गोयल ने प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक, सभी संभागों के आयुक्त तथा पुलिस रेंजों के महानिरीक्षक के साथ बैठक कर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की जिलेवार समीक्षा की।
Published on:
26 Aug 2023 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
