
रायपुर। CG Election News : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का ऐलान होते ही आज बीजेपी ने 85 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। बता दें कि बीजेपी ने पहले ही 21 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया था। चर्चा के बाद 64 सीटों की सूची आज जारी कर दी...
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों पर मंथन के बाद आज उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। वहीं जिन नामों को लेकर पेंच फंसा हुआ था अब सब कुछ साफ हो गया है।
राजेश मूणत और अनुज शर्मा को मिला टिकट
बीजेपी ने पूर्व मंत्री और राजेश मूणत को एक बार फिर रायपुर पश्चिम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि इस सीट पर नए उम्मीदवार को मौका देने को लेकर चर्चा जोरो पर थी। दूसरी ओर अभिनेता से नेता बने अनुज शर्मा को धरसींवा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया में वायरल हुई सूची को लेकर बवाल मच गया था। सूची में अनुज शर्मा को धरसींवा से टिकट मिलने की बात सामने आई थी। वहीं आज नामों के ऐलान में बीजेपी ने अनुज को धरसींवा से ही उम्मीदवार बनाया है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को राजनांदगांव विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। पहले यह कहा जा रहा था कि उन्हें टिकट नहीं दिया जाएगा। फिलहाल वे अब फिर से विधानसभा चुनाव में विरोधियों को कड़ी टक्कर देंगे।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की हर एक खबर से अपडेट रहने के लिए आप patrika.com/chhattisgarh-news/ जरूर पढ़े। इसके अलावा प्रदेश की अन्य जानकारी के लिए आप patrika.com देखें । आप हमारे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब चैनल से भी जुड़कर जानकारी ले सकते हैं।
Updated on:
09 Oct 2023 06:41 pm
Published on:
09 Oct 2023 04:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
