विभाग ने दुर्ग के कार्यपालन अभियंता उत्कर्ष पाण्डेय को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा बालोद के कार्यपालन अभियंता सुक्रांत साहू, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के कार्यपालन अभियंता एसएस पैकरा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कार्यपालन अभियंता कमल कंवर को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी को 15 दिन के भीतर अपना जवाब देना होगा।