21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Murder Case: अभनपुर में बेरहमी से युवक का कत्ल, मिट्टी में दबा मिला शव, इलाके में मची सनसनी…

CG Murder Case: रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की हत्या के बाद उसके शव को मिट्टी में दबा दिया गया था।

2 min read
Google source verification
CG Murder Case: अभनपुर में बेरहमी से युवक का कत्ल, मिट्टी में दबा मिला शव, इलाके में मची सनसनी...(photo-patrika)

CG Murder Case: अभनपुर में बेरहमी से युवक का कत्ल, मिट्टी में दबा मिला शव, इलाके में मची सनसनी...(photo-patrika)

CG Murder Case: छत्तीसगढ़ के रायपुर के अभनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक की हत्या के बाद उसके शव को मिट्टी में दबा दिया गया था। आधा शव बाहर दिखाई देने से ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

CG Murder Case: मिट्टी में दबा मिला शव, ग्रामीणों ने दी सूचना

घटना अभनपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की है, जहां लोगों ने जमीन में आधा दबा हुआ शव देखा। शव का एक हाथ और पैर बाहर निकला हुआ था, जबकि बाकी हिस्सा मिट्टी में दबा हुआ था। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और जांच टीम

सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम भी जांच के लिए बुलायी गई। टीम ने मौके का निरीक्षण कर मिट्टी में दबे शव को बाहर निकलवाया और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान उसके हाथ में बने टैटू के आधार पर नितेश बत्रा के रूप में हुई है, जो शदाणी दरबार क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है।

पहले से दर्ज थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार, मृतक के लापता होने की शिकायत पहले ही थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन अब उसका शव मिलने से मामला हत्या में तब्दील हो गया है। फिलहाल युवक की हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। लोग इस निर्मम हत्या से सहमे हुए हैं और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।