15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन साहस संस्था ने 61 मजदूर परिवारों को किया राशन वितरण

एमआर कार्यक्रम के तहत पहुंचे पांच गांवों में

2 min read
Google source verification
जन साहस संस्था ने 61 मजदूर परिवारों को किया राशन वितरण

जन साहस संस्था ने 61 मजदूर परिवारों को किया राशन वितरण

सेल। बलौदाबाजार जन साहस की टीम ने कसडोल ब्लॉक के 5 गांवों में 10 जुलाई को 61 परिवारों को निशुल्क राशन वितरण किया। ये परिवार ज्यादातर प्रवासी मजदूर परिवार हैं, जो की ईंटभ_ा में काम करने प्रवास करते हैं। ये मजदूर ज्यादातर ओडिशा के ईंटभ_ा में प्रवास करते हैं। ये परिवार अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं। साथ ही इनमें कुछ ऐसे परिवार भी शामिल हैं जिनमें महिला मुखिया, विधवा महिलाएं, एकल महिला, विकलांग व बुजुर्ग दंपती हैं। कुछ ऐसे मजदूर परिवार भी हैं जो दिहाड़ी मजदूरी करते है। अपने ही गांव मे रहकर जीवन यापन करते हैं, लेकिन कोविड 19 के कारण उनके रोजगार के साधन पूरी तरह से प्रभावित है।
जन साहस संस्था की ओर से चलाए जा रहे एमआर प्रोग्राम के तहत 61 मजदूर परिवारों को राशन सपोर्ट किया गया। जन साहस द्वारा 10 किलो आटा, 20 किलो चावल, 2 लीटर एबिस राइस तेल, 2 किलो शक्कर, एक किलो नमक, डेढ़ किलो अरहर दाल, 2 किलो मसूर दाल, 200 ग्राम लाल मिर्च, 200 ग्राम हल्दी, 1 लीटर सेनिटाइजर, 20 नग सर्जरी मास्क, सैनेटरी पेड, साबुन 5 नग जैसे रोज़ाना उपयोग किए जाने वाला आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। ताकि परिवार का भोजन के साथ-साथ कोविड-19 जैसे महामारी से बचने का उपाय कर सके।
मजदूरों को किसी प्रकार की समस्या आने पर उनको एक पाम्पलेट दिया गया ताकि वो जन साहस मजदूर हेल्पलाइन नम्बर 18002000211 पर अपनी समस्या बता सके और लाभ ले सके यह टोल फ्री नँबर 24 घंटे सातो दिन हमेशा चालू रहता है इस टोल फ्री नंबर के माध्यम से मजदूरों को सही मार्गदर्शन दिया जाता है और श्रमिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी, बंधुआ मजदूर के मामलों में श्रमिकों को कानूनी सहायता, दिहाड़ी या मजदूरी विवाद के दौरान सहायता कार्यस्थल पर बाल श्रमिक को रोकने में सहायता, प्रवास के दौरान श्रमिकों को आपातकालीन सहायता श्रमिकों को कानूनी सलाह श्रमिकों को मानसिक स्वास्थ्य सहायता हमेशा उपलब्ध करवाई जाती है।