
पांच लाख के गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
गरियाबंद/देवभोग। बुधवार को पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को पकड़ा है। करीब पांच लाख रुपए के गांजा के साथ 4 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। आरोपी ओडिशा से कार से गांजा लेकर आ रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को देवभोग की ओर से आ रही इंडिगो कार क्रमांक सीजी 04 एचए 5540 को खुटगांव नाका के पास रुकवाया गया। कार सवार शादाब खान पिता नसी मुद्दीन (25) ग्राम पाची जिला बारापत, इंद्रीश शेख पिता मो. कोसर (19), आर्शी उर्फ अरशी खान पति इंद्रीश (20) निवासी नरेला पाकेट सेक्टर 04 ए.6 वेस्ट दिल्ली व घनश्याम मेहर पिता मधुसुदन (59) निवासी बदलियामाल थाना जुनागढ़ ओडिशा से पूछताछ की गई। कार की डिग्गी से 61 किलो गांजा (कीमत 488000 रुपए) बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (ख) के तहत जुर्म किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। आरोपी ओडिशा से गांजा ला रहे थे। आरोपी ओडिशा से गांजा ला रहे थे।
Published on:
09 Sept 2021 05:16 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
