
एक नवंबर से धान खरीदी शुरू नहीं होने पर भाजपा आंदोलन करेगी : शिवरतन शर्मा
भाटापारा। विधायक शिवरतन शर्मा ने 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी करने की मांग प्रदेश सरकार से की है। एक नवंबर से धान खरीदनी शुरू नहीं होने पर भाजपा
आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ज्यादातर किसान महामाया, आई. आर. 36ए, 1010 व सरना के धान की खेती करते हैं महामाया धान की उम्र 115 से 125 दिन की होती है। सरना 135 से 145 दिन के अंदर कटकर तैयार हो जाता है। छत्तीसगढ़ में ज्यादातर किसानों ने धान की बोआई तथा थरहा देने का काम 15 जून के आसपास किया है। वर्तमान में पूरे प्रदेश में महामाया धान की कटाई और मिसाई का काम तेजी से चल रहा है। ज्यादातर किसान अपनी उपज को इकठ्ठा करने के लिए हार्वेस्टर का उपयोग कर रहे हैं, जिससे कटाई मिसाई एक साथ हो रही है।
उन्होंने कहा कि दीपावली, धान की कटाई -मिसाई तथा रबी फसल की तैयारी के लिए किसानों को बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती है। सरकार द्वारा 1 नवंबर को धान खरीदी न करने से अपने आवश्यकताओ ंकी पूर्ति के लिए किसानों को मंडी में 1300 से 1400 रुपए क्विंटल में धान बेचना पड़ेगा।
विधायक ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए गठित मंत्री मंडलीय समिति की बैठक की चर्चा जो प्रसारित हुई है वह भ्रमित करने वाली है। फिर से उनका यह कहना कि पिछले वर्ष की तरह बारदाने की व्यवस्था नही हैं। किसानों को धोखा देना है। जब सरकार को मालूम है कि लगभग 100 लाख मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य पर खरीदना है तो बारदाने की पहले व्यवस्था क्यों नहीं की गई। पिछले वर्ष जिन किसानों ने बारदाना स्वयं के व्यय से खरीद कर बेचा था उनको भी बारदाने की राशि अब तक भुगतान नही की गई है।
सहकारी समितियां जिनके माध्यम से सरकार धान का उपार्जन करती है, वहां से धान सही समय पर ना उठने व सूखत के कारण सहकारी समितियों की आर्थिक हालात खराब हो गई है। धान खरीदी का सहकारी समितियों को दिए जाने वाला खर्च व कमीशन का भी भुगतान राज्य शासन द्वारा सहकारी समितियों को नहीं किया गया ह। जिसके कारण ज्यादातर सहकारी समितियां अपने कर्मचारी के वेतन का भुगतान भी नहीं कर पा रही है। बहुत से स्थानों पर कर्मचारी हड़ताल पर भी हैं। 1 नवम्बर से सरकार ने धान खरीदी प्रारंभ नहीं की तो भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजयुमो सुनील यदु व महामंत्री योगेश अनंत भी उपस्थित थे।
Published on:
29 Oct 2021 04:31 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
